फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   three criminal arrest in Encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

Mon, 24 Aug 2020 10:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
three criminal arrest in Encounter
पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मथुरापुर में हुई लूटपाट मामले में अभियुक्तों की तलाशी में पहुंची पुलिस व बदमाशों के बीच कटाई नहर पुल पर रविवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के सामान के अलावा लूट में प्रयुक्त बाइक, 18 हजार रुपये नकद, 315 बोर का तीन तमंचा, पांच खोखा, पांच कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुए।

सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व गांव भरतपुर व मथुरापुर के बीच ईंट भट्टा के निकट बाइक सवार बदमाशों ने नाती बाबा से लूट की घटना को अंजाम दिया था। रविवार को थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह अंडौली तिराहे पर पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाथरस की एसओजी टीम से सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी इसी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर एसओजी टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने गांव कटाई नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर आ रहे कुछ लोगों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें दबोच लिया। उपाधीक्षक ने बताया कि तीनों युवकों ने अपने नाम राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बंपडई, वीरेंद्र सिंह बघेल पुत्र तालेबर सिंह निवासी नारई, दीपक पुत्र रामवीर जाटव निवासी नारई नगला खन्ना कोतवाली सिकंदराराऊ बताया। उन्होंने बताया कि राजकुमार पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed