फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   This is my cemetery, I will not let anyone else bury here

यह मेरा कब्रिस्तान है, यहां किसी और को नहीं दफनाने दूंगा

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
This is my cemetery, I will not let anyone else bury here
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बे में एक महिला की मौत के बाद उसके शव को दफनाने के लिए एक ही समुदाय के लोगों के मध्य विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मामला शांत होने के बाद ही मृतका के शव को दफनाया जा सका।
कस्बा के मोहल्ला कोरियाना निवासी नूर मोहम्मद की 28 वर्षीय विवाहित पुत्री रुखसाना की मंगलवार की रात 11 बजे मौत हो गई। रुखसाना के पति शमशेर खां निवासी गांव गोसना थाना जमुना पार जिला मथुरा ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ कस्बे में आया था। उसकी तबियत कुछ खराब थी।
विज्ञापन

यहां आने के बाद उसकी तबियत अधिक खराब होती गई और मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजन उसके शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए। वहां उसके परिजनों के पास ही उसे दफनाने के लिए गड्ढा खोदो जा रहा था। आरोप है कि तभी कस्बा निवासी आसिफ खां ने उनको गड्ढा खोदने से मना कर दिया और कहने लगा कि वह उसका कब्रिस्तान है। इस बात को लेकर दोनों के मध्य नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात नहीं बनने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं आई। जब एसडीएम को फोन पर इसकी सूचना दी गई, तब पुलिस वहां पहुंची। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनको ही धमकाया और शव को दफनवा दिया। इधर, कोतवाल सत्यप्रकाश का कहना है कि मृतक महिला का शव उसी कब्रिस्तान में दफनवा दिया गया है, जिसमें वह दफनाने को लेकर आए थे। मृतक महिला के परिजनों को अब कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed