फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No leave without an online application; attendance will be marked via biometrics.

Hathras News: बिना ऑनलाइन आवेदन छुट्टी नहीं, बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी

Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
No leave without an online application; attendance will be marked via biometrics.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अब ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति के बाद ही अवकाश मिलेगा। बिना पोर्टल पर आवेदन किए छुट्टी मंजूर नहीं होगी। अस्पतालों में समयबद्ध सेवाओं के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य की जाएगी। यह निर्देश अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल डॉ. नीरज त्यागी ने सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मेडिकोलीगल मामलों को ऑनलाइन करते हुए मेडलीपार पोर्टल पर दर्ज किया जाए। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और वीएचएनडी सेशन के निरीक्षण में मिली कमियों की समीक्षा की गई। लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने सभी कमियों को समय से दूर कराने और निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. मोहन झा, डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता सहित सभी सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed