फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   thief arrest with goods

फैक्टरी में चोरी करने वाले शातिर एलईडी सहित गिरफ्तार

Thu, 14 May 2020 10:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
thief arrest with goods
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के अशोक नगर आगरा रोड निवासी की फैक्टरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फैक्टरी से चोरी की गई एलईडी भी बरामद की गई है।

संजय कुमार गौतम पुत्र हरचरण लाल गौतम निवासी अशोक नगर आगरा रोड की मयूर बिहार कॉलोनी में स्टील की अलमारी बनाने का वर्कशॉप है। 12 मई की रात को अज्ञात बदमाशों ने उनके वर्कशॉप को निशाना बनाया और यहां से एलईडी चोरी कर ले गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। गश्त के दौरान नगला भोजा के निकट दो शातिर बदमाश होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां से नीरज पुत्र डोरीलाल, विशाल उर्फ छोटे उर्फ पोते पुत्र प्रताप सिंह निवासीगण नगला भोजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों शातिरों की निशानदेही पर एलईडी बरामद कीं। इन दोनों को शातिरों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोतवाली सदर प्रभारी एके सिंह ने बताया कि फैक्टरी में हुई चोरी की घटना के मामले में शातिरों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने यह बात कुबूल की है कि फैक्टरी से एलईडी चोरी करके ले गए थे, उनके पास से एएलईडी भी बरामद हो गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed