फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   panic due to the disappearance of the security personnel gun in the factory

Hathras News: फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी की बंदूक गायब होने से मची खलबली, साथी कर्मचारी ने की थी चाेरी

Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
सार

सुरक्षा कर्मी ड्यूटी के लिए फैक्टरी में पहुंचा। तभी किसी ने उसकी बंदूक को फैक्टरी के अंदर ही छिपाकर रख दिया। जब काफी देर तक बंदूक नहीं मिली तो पीड़ित कर्मी ने पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन
panic due to the disappearance of the security personnel gun in the factory
बंदूक

विस्तार

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित एक फैक्टरी में कार्यरत सुरक्षा कर्मी की बंदूक को साथी कर्मचारी ने चोरी कर फैक्टरी के अंदर ही छिपा दिया। सुरक्षा कर्मी ने अपने साथियों से इसके बारे में जानकारी ली, लेकिन बंदूक का कुछ पता नहीं चला। सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक कर्मचारी की निशानदेही पर बंदूक को बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज किए बिना पीड़ित सुरक्षा कर्मी को ही धमकाकर मामले में सुलह करा दी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार की रात को यह सुरक्षा कर्मी ड्यूटी के लिए फैक्टरी में पहुंचा। तभी किसी ने उसकी बंदूक को फैक्टरी के अंदर ही छिपाकर रख दिया। जब काफी देर तक बंदूक नहीं मिली तो पीड़ित कर्मी ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने फैक्टरी के एक ही कर्मचारी की निशानदेही पर बंदूक को बरामद कर लिया। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस उल्टे उसे ही कोतवाली लेकर चली आई। उसका भाई तहरीर देने पहुंचा तो उसे भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की बंदूक चोरी नही हुई थी। सुरक्षा कर्मी रात्रि में ड्यूटी के दौरान सो गया था। इस दौरान दूसरे कर्मचारी ने उसकी बंदूक को फैक्टरी के अंदर ही छिपाकर रख दिया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तैनात एक कर्मचारी ने बंदूक को देते हुए बताया था कि साहब यह अक्सर बंदूक लेकर ड्यूटी पर ही सो जाता है। अगर कोई बंदूक ले जाता तो कौन जिम्मेदार होता। सुरक्षा गार्ड सहित सभी सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया है। सिक्योरिटी कंपनी जल्द नई भर्ती शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed