{"_id":"6afe042061df3306520d85c1","slug":"literary-figure-manohar-manoj-kaka-honoured-with-hathrasi-award-hathras-news-c-56-1-hts1003-157305-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: साहित्यकार मनोहर मनोज काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: साहित्यकार मनोहर मनोज काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित
Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। कटनी नगर के लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि एवं साहित्यकार मनोहर मनोज को काका हाथरसी पुरस्कार एवं हास्य रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया है। बीती 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित गांधी दर्शन के सत्याग्रह मंडप में आयोजित भव्य काका हाथरसी हास्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष एक उत्कृष्ट कवि को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाता है, जिसका चयन ट्रस्ट की चयन समिति द्वारा किया जाता है। समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने सम्मान पत्र का वाचन करते हुए कवि मनोहर मनोज को श्रीफल तथा एक लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक भेंट किया। इसके साथ ही अशोक गर्ग की पत्नी विद्युत सेनगुप्ता गर्ग ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और समारोह के मुख्य अतिथि विजय गोयल ने हास्य रत्न की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत देश के प्रतिष्ठित हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से समारोह में समां बांध दिया। फूहड़पन से दूर हास्य-व्यंग्य की इन रचनाओं को सभी श्रोताओं ने खूब सराहा। सम्मेलन में देश के लोकप्रिय हास्य कवि सरदार मनजीत सिंह, वेद प्रकाश वेद, चेतन चर्चित और अरविंद कुमार झा सहित काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के सचिव चिराग जैन, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, ट्रस्टी नीलू गोयल व संध्या सचदेवा और काका परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।