बल प्रयोग किया तो चुप नहीं बैठेंगे जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जाट आरक्षण को लेकर जाट समाज के सभ्रांत लोगों की पंचायत राजन सिंह के प्रतिष्ठान पर मुरसान में हुई। जाटों को ओबीसी में आरक्षण दिए जाने की मांग को जायज ठहराया गया। निर्णय लिया कि जाटों को ओबीसी आरक्षण दिलाने के लिए 22 फरवरी को पीएम के नाम डीएम को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जाट नेता रवेंद्र सिंह ठेनुआं ने कहा कि जाट अपने हक की मांग कर रहे हैं। अगर हरियाणा सरकार ने शांति पूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन को बल प्रयोग कर दबाने के प्रयास किए तो देश का जाट समाज शांत नहीं बैठेगा। पूरे देश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं जाटों की यह मांग पूर्ण नहीं हुई तो भाजपा की सरकार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में इसका इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। बैठक में कमल सिंह, राजन सिंह, सुरेंद्र फौजी, दयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जाट नेता उपस्थित थे।