{"_id":"6b03c4c99ddf47208b0f5008","slug":"student-beaten-in-sadabad-hathras-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गेट पर स्कूल छात्र को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा, पेट और कान में आईं चोटें, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गेट पर स्कूल छात्र को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा, पेट और कान में आईं चोटें, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 23 Nov 2026 10:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:15 AM IST
सार
सादाबाद के लालाराम सरस्वती बालिका जूनियर हाईस्कूल के गेट पर छात्र की लात-घूंसों और थप्पड़ों से पिटाई की गई। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।
विज्ञापन
छात्र को पीटता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सादाबाद क्षेत्र के मई स्थित लालाराम सरस्वती बालिका जूनियर हाईस्कूल के गेट पर कक्षा सात के 12 वर्षीय छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता प्रदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम चिरावली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा कक्षा सात का छात्र है। 21 नवंबर को भोजनावकाश के दौरान वह स्कूल के मैदान में खेल रहा था। एक छात्रा की शिकायत पर प्रधानाचार्य ने उसे डांटा था। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र वैन में बैठ रहा था। तभी सरीठ निवासी सत्यपाल ने उसे पकड़कर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। इस मारपीट में छात्र के पेट और कान में चोटें आईं। शोर सुनकर प्रधानाचार्य राजकुमार और शिक्षक देवदत्त राना ने छात्र को बचाया।
विज्ञापन
छात्र को जान से मारने की दी धमकी
आरोप है कि मारपीट करने वाले सत्यपाल ने छात्र को दोबारा स्कूल आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल नितिन कसाना ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
