{"_id":"56f18c3e4f1c1b017ff14d42","slug":"the-self-immolation-of-the-accused-s-family-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी देवेंद्र कुमार ने एससी-एसटी आयोग, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि को पत्र लिखकर अपने पिता को छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसाए जाने की शिकायत की है। देवेंद्र कुमार ने कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्मदाह करेगा।
देवेंद्र कुमार के मुताबिक उनके पिता की कॉस्मेटिक की दुकान है। उनके पिता के एक व्यक्ति पर रुपये उधार थे। 11 मार्च को इस व्यक्ति की बेटी ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उनकी दुकान में तोड़फोड़ की गई और मारपीट भी की गई। मुकदमा दर्ज कर उनके पिता को जेल भेज दिया गया। देवेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपियों से उनको जान का खतरा है। उनके पिता की मारपीट की शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की। अगर उनके परिवार के साथ इंसाफ नहीं किया गया तो पूरा परिवार आत्महत्या को मजबूर होगा।