फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The rain turned water on the wishes of the farmers

Hathras News: बारिश ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

Wed, 19 Jul 2023 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The rain turned water on the wishes of the farmers
लगातार बारिश से मंडी परिसर में हुए जलभराव से मंडी में बेचने के लिए रखी किसानों की मक्का व बाजरा की फसल खराब हो गई है। गुणवत्ता खराब होने से बाजरा 1200 रुपये व मक्का 800 रुपये क्विंटल में बिक रही है। फसल भीग जाने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

जिले में 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाजरा व 3500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का की खेती हुई थी। फसल को ज्यादातर किसानों ने समय से से काट लिया। बावजूद फसल को नुकसान से नहीं बचा सके। किसानों ने बाजरा व मक्का को मंडी में आढ़तियों के यहां बेचने के लिए लाकर रख दिया। लेकिन लगातार हुई बारिश से मंडी परिसर में जलभराव हो गया। जिससे मंडी में रखी किसानों की मक्का व बाजरा की फसल भी गई। मक्का व बाजरा के गीले होने से उसमें कालापन आ गया है। किसान उन्हें सुखाकर बेचने का प्रयास कर रहे हैं। फसल की गुणवत्ता खराब होने से बाजरा 1950 रुपये की जगह अब 1200 से लेकर 1300 रुपये क्विंटल के भाव में बिक रहा है। वहीं मक्का 1700 रुपये से गिरकर 800 रुपये क्विंटल में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed