{"_id":"6aac1848290677eb3306f4e8","slug":"hathras-lakkhi-mela-shridauji-maharaj-inauguration-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फीता काटा, कबूतर व गुब्बारे उड़ाए, शुरू हो गया लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फीता काटा, कबूतर व गुब्बारे उड़ाए, शुरू हो गया लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज
Thu, 17 Sep 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:12 PM IST
सार
हाथरस का दाऊजी मेला शुरू हो गया। प्रभारी मंत्री ने विधि विधान से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। भगवा रंग के गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी उड़ाए गए।
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज का फीता काटकर शुभारम्भ करतीं जिले की प्रभारी मंत्री बेवी रानी मॉर्य व अन्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की बृहस्पतिवार से औपचारिक शुरुआत हाथरस में हो गई। बृहस्पतिवार शाम को जिले की प्रभारी व प्रदेश की महिला कल्याण,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने सफेद कबूतर और भगवा गुब्बारे भी उड़ाए। अलीगढ़ के पुलिस बैंड के साथ एनसीसी कैडेट्स व स्काउट-गाइड्स ने रैली निकाली।
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मेले के मुख्य द्वार पर प्रभारी मंत्री ने विधि विधान से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। भगवा रंग के गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी उड़ाए गए। प्रभारी मंत्री के साथ कई अतिथि गोल्फ कार्ट में बैठकर दाऊजी मंदिर पहुंचे। वहां सभी ने दाऊ बाबा व रेवती मैया के दर्शन किए गए।
विज्ञापन
इसके बाद मेला पंडाल में पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रांतीय मेला होने के बाद व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री के साथ सांसद अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन