प्रभारी प्रधानाचार्य ने पर शिक्षकों ने लगाए दुर्व्यवहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक से मुलाकात की। शिक्षकों ने इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य पर सेवा पंजिकाओं में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए।
शिक्षकों ने शिकायत में कहा है कि सुरेशचंद सहायक अध्यापक हिंदी व योगेंद्र कुमार सहायक अध्यापक गणित ने गत 20 जनवरी को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है। इन्हे चयन वेतन मान देय है। इस संदर्भ में इन दोनों शिक्षकों ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से चयन वेतन मान लगवाने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि इस संबंध में शिक्षकों ने जब कार्यवाहक प्रधानाचार्य के सामने अपनी बात रखी तो वह भड़क गए और अभद्रता की। साथ ही धमकी दी कि चयन बोर्ड से चयनित सभी शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्ट करते हुए सेवा पंजिका लाल कर दूंगा। डीआईओएस को शिकायत सौंपने वाले शिक्षकों में प्रमुख रूप से सुरेशचंद, योगेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार सगर, रामतेज, मोहम्मद सऊद आलम, रामधीश, मलखान सिंह, डॉ.रामनरायन सिंह, अजय कुमार आदि प्रमुख थे।
-शिक्षकों की शिकायत मिली है। प्रभारी प्रधानाचार्य के इस प्रकार के उत्पीड़न की जांच कराकर विधिवत रूप से कर्रवाई की जाएगी। -जेके मलिक, डीआईओएस