Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Negligence in treatment: Administration files response in High Court

इलाज में लापरवाही : हाईकोर्ट में प्रशासन ने दाखिल किया जवाब

Fri, 27 Nov 2026 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Nov 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment: Administration files response in High Court
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड जांच में कथित लापरवाही से जुड़े मामले में जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। सुनवाई से दो दिन पहले प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के गुलाटी नर्सिंग होम स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया था।
विज्ञापन

नर्सिंग होम के खिलाफ डाली गई रिट पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति योग्य था या नहीं। जब टीम जांच करने पहुंची तो उन्हें खामियां मिलीं। नयाबांस, तरफरा निवासी शिवम उपाध्याय का आरोप है कि उनकी पत्नी गौरी उपाध्याय के उपचार में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

पांच अल्ट्रासाउंड के बाद भी भ्रूण में किसी दोष की जानकारी नहीं दी गई, जबकि लेवल-टू स्केन में इसका पता लग जाना चाहिए था। जन्म के बाद भी बच्चे को स्वस्थ बताया गया, लेकिन जब तबीयत खराब हुई तो दिल की जन्मजात बीमारी का पता चला। परिजनों का कहना है कि बच्चे के इलाज पर अब तक करीब 25 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने 10 अक्तूबर को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 22 अक्तूबर की सुनवाई में हाईकोर्ट ने अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता (एसीएससी) को निर्देश दिए थे कि जांच के जरिये यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित महिला का अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति योग्य रेडियोलॉजिस्ट था या नहीं।
13 नवंबर की सुनवाई के दौरान पीठ ने पूरक शपथपत्र रिकॉर्ड पर लिया और अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तिथि तय की। सुनवाई से दो दिन पहले मंगलवार शाम एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने गुलाटी अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया।

यहां टीम को खामियां मिली, जिन्हें नोट करते हुए केंद्र को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई की जानकारी न्यायालय को दी गई है। इधर, याचिकाकर्ता गौरी उपाध्याय के पति शिवम ने बताया कि उनके अधिवक्ता का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके। अगली तारीख पर वे अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed