फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   the love for which she left husband, he left in middle

जिस प्यार की खातिर पति को छोड़ा उसी ने बीच मझधार में छोड़ा

Tue, 25 Aug 2020 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
the love for which she left husband, he left in middle
पुलिस की मदद के इंतजार में कोतवाली में बैठी युवती - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिस प्यार की खातिर महिला ने अपने पति को छोड़ा उसी प्यार ने उसे बीच मझधार में छोड़ दिया। अब महिला अपने पति को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।
पीड़ित महिला रेनु ने बताया कि उसकी शादी 2012 में नगला पचौरी निवासी सचिन पुत्र करन सिंह के साथ हुई थी। महिला का कहना था शादी होने पर वह सोच रही थी कि सुसराल में थोड़ा सुख मिलेगा क्योंकि, बचपन में ही उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां ने भी उसके एवं उसके भाई के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। पिता ने जल्दी ही उसकी शादी कर दी थी। शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। लड़की पैदा होते ही सुसराल वालों ने उस पर करना शुरू कर दिया।

पड़ोसी रवींद्र पुत्र जयवीर ने उसे सहारा दिया। एक दिन जब उसे घर से निकाल दिया तो वह रवींद्र को लेकर गांव से बाहर चली गई और दोनों वहीं रहने लगे। रवींद्र से उसे एक पुत्र व एक पुत्री भी हुई। अब रवींद्र ने भी उसका साथ छोड़ दिया। लॉकडाउन में घर आने पर उसने दूसरी शादी कर ली। जब महिला को शादी का पता चला तो उसने कोतवाली में इसकी शिकायत की है। कोतवाल सत्य प्रकाश का कहना है कि महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस को गांव भेजकर पता लगाया तो इसका पति गांव में नहीं है। दो दिन बाद आएगा। अब इस महिला को भी दो दिन बाद कोतवाली बुलाया है दोनों के सुनने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed