फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The lights went off after burning for two-four days

Hathras News: दो-चार दिन जलकर बुझ गईं लाइटें

Tue, 10 Oct 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 10 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The lights went off after burning for two-four days
जिला पंचायत की बैठक में पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे। मंगलवार को हुई इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन महज 2-4 दिन जलने के बाद लाइटें बंद हो जाती हैं। ऐसी लाइट लगाने का क्या फायदा..? संबंधित कंपनी पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन




विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू चौधरी ने तंजिया अंदाज में कहा कि स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, अच्छी बात है, लेकिन जल नहीं रही हैं। जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे है, लेकिन किसी भी सदस्य से पूछा तक नहीं जा रहा है। सदस्यों के प्रस्तावों को भी बोर्ड बैठक में शामिल नहीं किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि लाइट लगाने वाली संस्था के ठेकेदार को नोटिस जारी तलब किया जाए।
विज्ञापन




जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि संबंधित कंपनी को नोटिस देकर इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा। कार्रवाई होगी। बंद लाइट को ठीक कराया जाएगा। ईशान चौधरी ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को 500-500 पौधे दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन अभी तक एक भी पौधा नहीं दिया गया। इस पर अध्यक्ष ने सभी सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याओं को जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस पर अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर सदस्यों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला पंचायत कार्यालय में हुई इस बैठक में 20 जुलाई की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार महिला आरक्षण कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री के लिए एवं चंद्रयान प्रक्षेपण में शामिल वैज्ञानिकों के लिए बधाई प्रस्ताव पारित किया गया।



इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, शाीला देवी, पंजाबी लाल, केशवदेव, ईशान चौधरी, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, वरुण, सुमन यादव, गुंजन शर्मा, प्रीती सिंह, प्रभा सिंह, विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, प्रतिभा कमल माहौर मौजूद रही। बोर्ड बैठक का संचालन जिला पंचायत के अभियंता कपिल देव ने किया।







एक किमी की सड़क, आखिर कब होगी पूरी
हाथरस। जिला पंचायत की बैठक में टूटी सड़कों, पेयजल, पथ प्रकाश सहित अन्य कई समस्याएं भी उठीं। सदस्यों ने कहा कि बार बार कहने और लिखित रूप से निवेदन करने के बाद उनके प्रस्तावों को शामिल नहीं किया जा रहा है। उनके क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है। जिससे क्षेत्रीय जनता उनसे सवाल करती है। एक सदस्य ने कहा कि सरकार, दो साल से जिला पंचायत से बन रही एक सड़क का एक किलोमीटर लंबाई का काम पूरा नहीं हो सका है। यह सड़क आखिर कब पूरी होगी। यह समझ नहीं आ रहा है। लाल गिट्टी पड़ी हुई है, ठेकेदार किस तरीके से कार्य कर रहे है, यह तो अफसर ही बता सकते हैं। इस तरह के तमाम सवाल जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सामने आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed