फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Son sets out on the path of renunciation; parents try to dissuade him.

Hathras News: वैराग्य की राह पर निकला बेटा, समझाने में जुटे माता-पिता

Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Son sets out on the path of renunciation; parents try to dissuade him.
संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद तीन महीने से लापता 17 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के लाड़ली कुंज आश्रम से खोज लिया। संत वेश में मिले अनुज से जैत थाने में माता-पिता और दादी की मुलाकात हुई। अपनों को देखकर मां और दादी की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने उसे समझाया। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होने के बाद पुलिस किशोर को परिजनों के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन

सादाबाद के गांव खेड़ा बरामई निवासी अनुज चौधरी तीन जुलाई को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला था। इससे पहले 26 जून को ही उसने आश्रम से दीक्षा ले ली थी। सोशल मीडिया पर संन्यास धारण करने की जानकारी भी दी थी। तीन महीने तक पता नहीं चलने पर दो अक्तूबर को परिजनों ने वृंदावन में धरना दिया था। सीओ वृंदावन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने बरसाना के लाड़ली कुंज आश्रम से अनुज को खोज किया। वह संत वेश में था। माथे पर रज और तिलक लगा था। सफेद अचना पहन रखी थी। गले में तुलसी माला और हाथ में जाप माला थी। चाचा जितेंद्र ने बताया कि जैत थाने में परिजनों ने अनुज से काफी देर तक बातचीत की। अपनों को देखकर वह भी भावुक नजर आया। मां और दादी मुन्नी देवी ने उसे वैराग्य की राह छोड़कर घर लौटने के लिए समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के समक्ष होंगे बयान
अनुज के मिलने की जानकारी पर सादाबाद पुलिस रात में ही बरसाना रवाना हो गई थी। किशोर को थाने से मथुरा के बाल गृह भेजा गया है। सोमवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्रकरण में विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed