{"_id":"6aa468c7afeae139780c65a6","slug":"the-fairs-emergency-routes-will-remain-free-of-encroachment-hathras-news-c-56-1-sali1016-154018-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेले के आपातकालीन मार्ग रहेंगे अतिक्रमणमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेले के आपातकालीन मार्ग रहेंगे अतिक्रमणमुक्त
Sat, 12 Sep 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में पहुंचा झूलों का सामान। संवाद
- फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। शुक्रवार को डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पूरे अमले के साथ मेला परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मेले के आपातकालीन मार्ग अतिक्रमणमुक्त रहेंगे।
डीएम ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के शुभारंभ से पूर्व पूरे क्षेत्र में ड्राई रन कराने को कहा। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, प्रकाश और जल निकासी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराने पर जोर दिया।
उन्होंने प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रखने और पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों, झूलों और दुकानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। फायर सर्विस और पुलिस कैंप रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगे। बारिश को देखते हुए जलनिकासी, तालाब की ड्रेनिंग, मिट्टी भराई, डस्टबिन और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल-शेड का दायरा बढ़ाया गया है। दुकानों और झूलों तक सुगम पहुंच के लिए इंटरलॉकिंग और स्थायी बैरिकेडिंग भी कराई गई है।