{"_id":"5d4c67018ebc3e6d06303b30","slug":"the-dggemar-vehicle-bags-disappear-sikandhra-rahu-news-ali210509716","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गेमार वाहन से बैंग गायब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गेमार वाहन से बैंग गायब किया
विज्ञापन
वाहन की छत पर रखा बैग गायब
महिला की शिकायत पर पुलिस ने चालक-परिचालक से की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जाते समय सोमवार को मैजिक वाहन की छत पर रखा एक महिला का बैग अलीगढ़ पहुंचते-पहुंचते गायब हो गया। महिला के मुताबिक बैग में सात हजार रुपये नकद और कीमती साड़ियां थीं। गुरुवार को महिला ने कस्बे में इस वाहन को पहचान लिया। इसे पकड़कर चालक-परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी।
अलीगढ़ के खैर रोड निवासी महिला हेमलता देवी पत्नी हरिओम सोमवार को कायमगंज मेें अपनी रिश्तेदारी से ट्रेन द्वारा लौटी थी। अलीगढ़ जाने के लिए वह बस स्टैंड से एक डग्गेमार वाहन में बैठ गई। वाहन चालक ने महिला का बैग वाहन के जाल पर रख दिया। महिला ने आपत्ति की तो चालक ने कह दिया कि उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन लेकिन अलीगढ़ पहुंचकर जब महिला ने बैग गायब देखा तो उसने शोर मचा दिया। इससे डरकर वाहन चालक उसे बैग की तलाश के लिए अलीगढ़ में घुमाते रहे, लेकिन बैग नहीं मिला।
गुरुवार को महिला अपने पति के साथ सिकंदराराऊ आ गई और उसने वाहन के चालक और परिचालक को पहचान लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने वाहन समेत सभी को पकड़ लिया। बैग में सात हजार रुपये नकद और कीमती साड़ियां थीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस चालक-परिचालक से पूछताछ कर रही थी।