फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Bank Strike Alert

हाथरस: सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पांच दिन ठप रह सकता है कामकाज, रविवार को खुलने पर संशय

Fri, 25 Sep 2026 07:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 25 Sep 2026 07:28 AM IST
सार

आगामी दिनों में हाथरस में सरकारी बैंकों में 5 दिन तक कामकाज ठप। 26 सितंबर चौथा शनिवार, 27 रविवार साप्ताहिक अवकाश और 28-30 सितंबर को बैंक कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल। यदि रविवार को बैंक नहीं खुले तो शनिवार से बुधवार तक लगातार बंद।

विज्ञापन
Hathras Bank Strike Alert
bank holiday - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगामी दिनों में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगातार पांच दिनों तक कामकाज ठप रहने की आशंका है। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। यदि रविवार को स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो ग्राहकों को सीधे अगले गुरुवार को ही बैंकों में सामान्य सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन


यदि रविवार को बैंक शाखाएं नहीं खुलती हैं, तो शनिवार से बुधवार तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे नकदी निकासी, जमा और चेक क्लीयरिंग जैसे कार्य प्रभावित होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता की सुविधा के लिए रविवार को बैंक शाखाएं खुली रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इस कारण रविवार को बैंक खुलने पर गहरा संशय बना हुआ है। एलडीएम राजीव कुमार ने उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान का अधिक से अधिक उपयोग करने और जरूरी नकदी की व्यवस्था पहले से करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

निजी बैंकों पर असर नहीं

हड़ताल का मुख्य असर पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सार्वजनिक बैंकों पर पड़ेगा। निजी क्षेत्र के बैंक जैसे एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक इस हड़ताल से अलग रहेंगे। इन बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज संचालित होगा। लंबे अवकाश और हड़ताल के चलते जिलेभर के एटीएम में भी नकदी का संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed