फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The daughter-in-law was waiting in line to get a prescription at the hospital

अकराबाद सीएचसी: बहू पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी थी, सास को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, होगी जांच

Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
सार

कई दिनों से सास की तबीयत खराब थी। उन्हें चक्कर आ रहे थे, बीपी भी लो हो रहा था। बहू उन्हें दवा दिलाने के लिए लाई थी। यहां स्टाफ ने कहा कि पहले पर्चा बनवाकर लाओ। उस समय पर्चा बनवाने वालों की लाइन लगी थी और वह भी उसमें लग गई। सास को बहू ने अस्पताल की सीढ़ियों के पास बैठा दिया था। अचानक सास बैठे-बैठे गिर गई।

विज्ञापन
The daughter-in-law was waiting in line to get a prescription at the hospital
मृतक स रामा देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद में 4 अक्तूबर को बीमार सास को लेकर उपचार कराने पहुंची बहू पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी थी, करीब आधा घंटा उन्हें लाइन में लगे हुए हो गया। इस दौरान सास रामा देवी (75) की तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह घटना कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। मरने वाली महिला रामा देवी गांव करहला की रहने वाली थी। उनकी पुत्रवधू गीता देवी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी सास की तबीयत खराब थी। उन्हें चक्कर आ रहे थे, बीपी भी लो हो रहा था। 4 अक्तूबर दोपहर को वह उन्हें दवा दिलाने के लिए लाई थी। यहां स्टाफ ने कहा कि पहले पर्चा बनवाकर लाओ। उस समय पर्चा बनवाने वालों की लाइन लगी थी और वह भी उसमें लग गई। करीब आधा घंटा उन्हें लाइन में लगे हुए हो गया।
विज्ञापन


सास को उसने अस्पताल की सीढ़ियों के पास बैठा दिया था। अचानक उनकी सास बैठे-बैठे गिर गई। हल्ला मचा तो बाद चिकित्सक और स्टाफ दौड़ा और उनका चेकअप किया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गई थीं। परिजनों का आरोप है कि पहले गंभीर हाल मरीज को उपचार दिया जाना चाहिए था या पर्चा बनवाना जरूरी था जितना समय पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे हो गया, यदि उतने में उपचार शुरू कर दिया गया होता बुजुर्ग रामादेवी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विकास रघुवंशी ने बताया कि महिला को हार्ट अटैक आया, महिला सीढ़ियों पर गिर गई थी, उन्होंने तुरंत रेफर स्लिप भी बनाई थी, लेकिन परिजन उन्हें लेकर चले गए। उधर, घटना की सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी सीएचसी पर पहुंच गए और रामा देवी शव को घर ले गए हैं। जिला पंचायत सदस्य संजय दिवाकर समेत तमाम लोगों ने मृतका महिला के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी है।

महिला की मौत का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सीएचसी पर तैनात अधीक्षक व कर्मचारियों से पूछताछ और जांच कराई जाएगी। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed