{"_id":"64a46ca66a0120dc06010f94","slug":"the-bus-dragged-the-cow-servants-on-bike-one-died-sadabad-news-c-62-1-sali1024-180-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवार गो सेवकों को घसीटते हुए ले गई बस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवार गो सेवकों को घसीटते हुए ले गई बस, एक की मौत
Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद-आगरा मार्ग पर गांव जारऊ रजबहा के पास आरएम कोल्ड स्टोर के सामने मंगलवार की शाम चार आगरा से आ रही एक निजी बस ने गाय का इलाज कर लौट रहे बाइक सवार दो गो सेवकों को टक्कर मार दी। बस बाइक के साथ दोनों गोसेवकों को कई मीटर तक घसीटते ले गई। अन्य गाेसेवकों ने उनको हाईवे एंबुलेंस से आगरा भेजा। वहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया और एक अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
कस्बा के मोहल्ला ओझियाना निवासी लगभग 35 वर्षीय सुनील भारद्वाज एवं सादाबाद के प्रकाश नगर निवासी हेमंत एवं अन्य गोसेवकों के साथ गांव जारऊ के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल गाय का इलाज करने गए थे। उनके साथ पशु चिकित्सक और गोविन्दपुर की चौकी पुलिस थी। सभी लोग मंगलवार की शाम करीब चार बजे दुर्घटना में घायल हुई गाय का इलाज करने पहुंचे थे।
गाय की मरहम-पट्टी करने के बाद सचिन ने टोल प्रबंधक से एक गाड़ी भेजने का अनुरोध किया, जिससे वह घायल गाय को गोशाला भेज सकें। गोसेवकों का आरोप है कि प्रबंधक ने करीब ढाई घंटे तक कोई गाड़ी नहीं भेजी। इसके बाद उन लोगाें ने ही एक गाड़ी का 2200 रुपये में प्रबंध कर गाय को गोशाला भेजा। इसके बाद चिकित्सक, पुलिस एवं गोसेवक लौटने लगे। सुनील और हेमंत एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही उन्होंने आगरा-सादाबाद मार्ग पार करने की कोशिश की। तभी आगरा से आ रही एक निजी बस ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बस उनकी बाइक को कई मीटर तक घसीटती हुए ले गई। चालक बस को छोड़कर वहां से भाग गया। बस में बैठी सवारियां चीखने-चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर घर जा रहे गोसेवक घटनास्थल पर वापस आए और उन्होंने बस के नीचे दबे सुनील एवं हेमंत को बाहर निकाला और राजमार्ग की एंबुलेंस से आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज में भेज दिया।
वहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत में हेमंत का इलाज चल रहा है। सुनील की मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उसके परिजनों के साथ कस्बा के कई लोग आगरा रवाना हो गए हैं। इधर, टोल प्लाजा के प्रबंधक द्वारा गाड़ी भेजने में देरी करने पर गोसेवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाईवे पर पेट्रोल कर रही गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पर पर काफी भीड़ लगी थी।