{"_id":"607ddc1c8ebc3ebd045cac32","slug":"the-administration-started-drawing-a-blueprint-for-the-counting-of-votes-hathras-news-ali2614656101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को लेकर प्रशासन ने खाका खींचना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को लेकर प्रशासन ने खाका खींचना किया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में पंचायत निर्वाचन की मतगणना को लेकर अब अफसरों ने माथापच्ची शुरू कर दी है। इसे लेकर सोमवार को सीडीओ आरबी भास्कर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतगणना कराई जाए। वहीं न्याय पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों व उनकी आबादी के अनुसार टेबिल के लगाए जाने का खाका खींचने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा है कि कम से कम समय में ब्लॉक वार मतगणना पूरी की जाए।
दो मई को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने माथापच्ची शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी क्रम में सीडीओ आरबी भास्कर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने ब्लॉक वार आरओ व एडीओ पंचायत से न्याय पंचायतों व न्याय पंचायतों में शमिल ग्राम पंचायतों का ब्योरा लिया।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कम से कम समय में पूरी होने चाहिए। मतगणना के लिए टेबिलें न्याय पंचायतों में शमिल ग्राम पंचायतों की आबादी व ग्राम पंचायतों की संख्या के अनुसार निर्धारित की जाएं। इसी आधार पर कार्मिकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अंदर भीड़ जमा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों को भी ग्राम पंचायत व जिला पंचायत की गणना शुरू होने के दौरान ही अंदर बुलाया जाए।