फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Telling yourself MBBS, a hospital operator has done the operation of the woman

खुद को एमबीबीएस बता एक हॉस्पीटल संचालक ने कर दिया महिला का आपरेशन

Thu, 01 Aug 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Telling yourself MBBS, a hospital operator has done the operation of the woman
खुद को एमबीबीएस बता एक हॉस्पिटल संचालक ने कर दिया महिला का आपरेशन
विज्ञापन

महिला की बिगड़ गई हालत, अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक हॉस्पिटल संचालक ने खुद को एमबीबीएस बताकर एक महिला का आपरेशन कर दिया। इससे बाद उस महिला की हालत और बिगड़ गई। इस मामले में अब उक्त चिकित्सक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

स्थानीय कांशीराम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुखराम ने रुहेरी स्थित मैराज हॉस्पिटल संचालक डॉ. ललित शर्मा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी भाभी की पित्त की थैली का ऑपरेशन उक्त डॉक्टर ने यह कह कर किया कि वह एमबीबीएस है, जबकि उस पर यह डिग्री नहीं है। ऑपरेशन के बाद भाभी शकुंतला की तबियत बिगड़ गई। इस मामले को लेकर डॉक्टर के पास गए तो उसने एक नहीं सुनी, घर पर आकर धमकाया भी। पुलिस पास मामले को लेकर गए तो वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर 30 जुलाई को मैराज हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ 452/420/504/506 और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 15(3) तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। एचएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed