{"_id":"65d4e01c7524fd1e290c8ab3","slug":"teenager-duskarm-twice-in-20-days-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 20 दिन में किशोरी के साथ किया दो बार दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 20 दिन में किशोरी के साथ किया दो बार दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
Tue, 20 Feb 2024 10:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:53 PM IST
सार
किशोरी प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आया-जाया करती थी। जब वो स्कूल जा रही थी, तो नामजद आरोपी ने साइकिल रोक ली तथा जबरिया खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद एक दिन जब वो दोपहर 4 बजे गांव के बाहर खेत में बरसीम काट रही थी तब आरोपी पुन: आया तथा उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही नामजद ने दो बार दुष्कर्म किया। एक बार स्कूल जाते समय तथा 20 दिन बाद दूसरी बार उस समय जब वो खेत में बरसीम काट रही थी।
विज्ञापन
गांव निवासी साढ़े सत्तरह वर्ष किशोरी पास के स्कूल में पढ़ती है। प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आया जाया करती थी। 31 जनवरी को जब वो स्कूल जा रही थी तो नामजद आरोपी अजीत ने साइकिल रोक ली तथा जबरिया खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से किशोरी ने घर पर नहीं बताया।
विज्ञापन
उसके बाद 19 फरवरी को जब वो दोपहर 4 बजे गांव के बाहर खेत में बरसीम काट रही थी तब आरोपी पुन: आया तथा उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को पूरा बाकया बताया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीडिता को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन