फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers caught in time-constraint issues; vehicles stopped at the mandi gate.

Hathras News: समय की पाबंदी में उलझे किसान, मंडी के गेट पर रोके वाहन

Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers caught in time-constraint issues; vehicles stopped at the mandi gate.
अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के बाहर लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
मंडी में जाम से निजात दिलाने के लिए धान लेकर आने वाले वाहनों के प्रवेश का समय रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक निर्धारित किए जाने से दूरदराज के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार सुबह 10 बजे धान लेकर पहुंचे किसानों को गेट पर ही रोक दिया गया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें मंडी में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उन्हें प्रवेश के नए समय की जानकारी नहीं थी। पहले किसान पूरे दिन मंडी में धान लेकर पहुंच सकते थे। बुधवार को कई किसान सुबह 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें निर्धारित समय का हवाला देकर रोक दिया। किसानों ने जानकारी न होने की बात कही और आगे से समय का ध्यान रखने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्हें प्रवेश मिला।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक हुई, जो पिछले दिनों के मुकाबले 10 से 15 हजार क्विंटल कम रही। इसके बावजूद प्रवेश के समय की पाबंदी के कारण किसानों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल भी फुंकेगा और समय भी बर्बाद होगा
मंडी में पूरे दिन प्रवेश मिलने की जानकारी थी। पहले कभी इस तरह गेट पर धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं रोके गए। अब निर्धारित समय के अनुसार आने-जाने में काफी समय लगेगा और अगले दिन शाम तक ही गांव पहुंच पाने की आशंका है।
अरुण, किसान निवासी गांव खिटौली (हसायन)

हमारा गांव मंडी से करीब 40 किलोमीटर दूर है। ऐसे में वापस लौटने पर डीजल खर्च होगा और दोबारा आने में भी परेशानी होगी। मंडी में रुकने पर दो दिन तक समय बर्बाद होने की आशंका है। प्रवेश के समय में बदलाव की जानकारी पहले से दी जानी चाहिए।

दीपक, किसान निवासी गांव पिछौती (हसायन)

आढ़तिया एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र पर समय बदला था, जिससे जाम की समस्या से निजात मिले। हमारा उद्देश्य किसानों को परेशान करना कतई नहीं है। उनकी समस्या का समाधान करना है। बुधवार को 10 बजे बाद धान लेकर आए किसानों के सभी वाहन अंदर ले लिए गए।
-अनिल कुमार, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed