फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   181 sacks of rice seized; case registered against five, including the contractor.

Hathras News: 181 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा, ठेकेदार सहित पांच पर रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 15 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
181 sacks of rice seized; case registered against five, including the contractor.
सासनी (हाथरस)। प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भाविनी धर्मकांटा के पास से जूट के बोरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इसमें से 181 क्विंटल सरकारी राशन का चावल बरामद किया गया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुख्य ठेकेदार, उसके प्रतिनिधियों सहित पांच के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार 13 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे एसडीएम सासनी को मुखबिर से सूचना मिली कि भाविनी धर्मकांटा के पास सरकारी राशन की कालाबाजारी की जा रही है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार व जिला पूर्ति अधिकारी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची जांच टीम ने पाया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चावल के बोरों से लदी हुई है।
विज्ञापन

बोरों की जांच करने पर उन पर सरकारी मार्का पाया गया और उनके मुंह सरकारी सिलाई से बंद मिले, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। मौके पर मौजूद व्यक्तियों से जब पूछताछ की गई, तो मनोज कुमार निवासी सठिया ने लिखित बयान में बताया कि सासनी विकास खंड में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत कोटेदारों की दुकानों तक राशन पहुंचाने का ठेका सुनील गुप्ता निवासी बरेली के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के ठेकेदार के प्रतिनिधि के रूप में तरुण शर्मा निवासी हाथरस कार्य संभालते हैं। तरुण शर्मा ने ही उसे 12,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर सहायक के रूप में रखा है। आरोपी मनोज ने स्वीकार किया कि वह कोटेदारों को बांटने के लिए यह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तैयार खड़ा था, लेकिन ठेकेदार प्रतिनिधि को मौके पर बुलाए जाने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस चावल को नियत उचित दर विक्रेताओं की दुकानों तक न पहुंचाकर संदिग्ध रूप से अवैध तरीके से बेचने (कालाबाजारी) की फिराक में खड़ा किया गया था।

टीम ने चावल को उचित दर विक्रेता संतोष कुमार, ग्राम जगीपुर की सुपुर्दगी में दिया है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है। इस मामले में ठेकेदार सुनील गुप्ता निवासी बरेली, तरुण शर्मा व जय शर्मा निवासीगण हाथरस, मनोज कुमार निवासी सठिया, सासनी, अज्ञात ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया कि आपूर्तिकर्ता फर्म के खिलाफ भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed