{"_id":"6490a12d0a36d59bb1040cc4","slug":"survey-in-18-villages-to-prevent-natural-disaster-hathras-news-c-56-1-sali1016-1244-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए 18 गांवों में सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए 18 गांवों में सर्वे
Tue, 20 Jun 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ से मुलाकात करने नायब सूबेदार लक्ष्मी नारायन। संवाद
- फोटो : samvad
प्राकृतिक आपदा को लेकर यहां जिले की सेंगर नदी व करवन नदी से जुड़े गांवों का सर्वे मथुरा छावनी की ओर से किया जा रहा है। बटालियन की ओर से इन नदियों के किनारे बसे गांवाें व नगर क्षेत्रों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। इन नदियों में आने वाले पानी के स्तर की भी जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
विकास भवन स्थित कार्यालयों से नदियों के सहारे बसे गांवों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इन गांवों के प्रधानों के मोबाइल नंबर और आबादी, सहित अन्य ब्योरा लिया जा रहा है। मथुरा छावनी की ओर गढ़ी नंदराम, अहवरनुपर, किंदौली, रतनगढ़ी, सूरतपुर, राजपुर, जलालपुर, तालूकात, सिथरौली, शहजादपुर, लाडपुर, जाफराबाद, लाखनू, अल्लहैपुर चुरसैन में सर्वे किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के दयानतपुर, सोखना और नगर पंचायत मेंडू में भी सर्वे किया जा रहा है। मथुरा छावनी के 106 बटालियन के नायब सूबेदार लक्ष्मीनारायण ने डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र दिया। वहीं जल स्तर की जानकारी के लिए लघु सिंचाई के अधिकारियों से मुलाकात की। संवाद