फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Storm causes damage to millet, sorghum, and maize crops.

Hathras News: आंधी से बाजरा, ज्वार व मक्का की फसलों में नुकसान

Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Storm causes damage to millet, sorghum, and maize crops.
बृहस्पतिवार की रात में आई आंघी से गिरी बाजरा की फसल। स्रोत : स्वयं  - फोटो : Samvad
जिले में बृहस्पतिवार की शाम और रात को आई आंधी व बारिश ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी के कारण खेतों में लहलहा रही बाजरा, ज्वार और मक्का की फसलें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं। फसल का हाल देखकर किसान माथा पकड़ने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन




अमूमन गर्मी के मौसम में वही किसान बाजरा की पैदावार करते हैं, जिन्होंने सर्दियों में आलू की खेती की थी। इस बार मंडियों में आलू के दाम बेहद कम मिलने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। किसानों को बाजरा की फसल से घाटे की भरपाई होने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन




किसान सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने आलू की फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने इस बार 53 बीघा में बाजरा की बुवाई की थी।सोचा था कि पैदावार ठीक रही तो बाजरा से आलू के नुकसान की भरपाई कर लेंगे, लेकिन बृहस्पतिवार की रात को आई तेज आंधी ने पूरी फसल को बिछा दिया है। अब पैदावार बेहद कम होगी। किसान सोमेश पचौरी ने बताया कि कुदरत हमारे पीछे पड़ गई है। पहले आलू ने डुबोया और अब बाजरा की फसल भी बर्बाद हो गई। सालभर का गुजारा कैसे होगा, यह सोचना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed