फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stopped on the way and beaten with sticks

Hathras News: रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Dec 2024 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 06:14 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट के प्रगतिपुरम निवासी अवंत सिसोदिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Stopped on the way and beaten with sticks
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी योगेंद्र सिंह ने कोतवाली मुरसान में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


योगेंद्र सिंह ने कहा कि वह 25 दिसंबर सुबह 10 बजे घर से खेत पर जा रहे थे। उन्हें रास्ते में गांव के ही पप्पू, नरेश, आशीष, करन ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे उनको काफी चोट आई हैं। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने उन्हें बचाया। उसी समय उनका भाई चंदवीर मौके पर पहुंच गया और उसने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा एकत्रित होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर और तमंचा लहराते हुए उनके घर में घुस आए और आते ही परिजनों को पीटने लगे और गाली-गलौज करने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।  भीड़ को बढ़ता देख वह भागने लगे। 


मारपीट की रिपोर्ट दर्ज 
कोतवाली हाथरस गेट के प्रगतिपुरम निवासी अवंत सिसोदिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 26 दिसंबर को उनका भाई अमन सिसौदिया दुकान पर बैठा था। वह मंडी में भुगतान के लिए गया था। वह जब दुकान पर वापस आया तो राहुल चौधरी निवासी नई सड़क, सनी और रोहित उर्फ रजत उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। उसके शोर करने पर वह भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed