{"_id":"67017fc0c92f9d164f0382b4","slug":"soil-slipped-while-digging-basement-laborer-died-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बेसमेंट की खोदाई में खिसकी मिट्टी, मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बेसमेंट की खोदाई में खिसकी मिट्टी, मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 05 Oct 2024 11:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:34 PM IST
सार
मजदूर छोटू बेसमेंट में मिट्टी खोदने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि खोदाई का कार्य ठेके पर चल रहा था। इस दौरान मिट्टी खिसक गई, जिससे मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया।
विज्ञापन
गोपीगंज में निर्माणाधीन बेसमेंट, जिसमें मजदूर की मौत हुई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के मोहल्ला गोपीगंज में एक मकान में बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी खिसक गई। इसके नीचे दबकर 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गोपीगंज में इन-दिनों एक मकान का निर्माण चल रहा है। निर्माण के दौरान बेसमेंट बनाने के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है। मजदूर छोटू (22) निवासी अहियापुर भी बेसमेंट में मिट्टी खोदने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि खोदाई का कार्य ठेके पर चल रहा था। इस दौरान मिट्टी खिसक गई, जिससे मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया। मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोग निर्माण स्थल की ओर दौड़ पड़े। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद छोटू को मिट्टी के नीचे से निकाला जा सका। तब तक वह अचेत हो चुका था। उसे बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ योगेंद्रनारायण कृष्ण ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन