{"_id":"66508fd22e0b7ba2f405890d","slug":"six-years-imprisonment-to-the-constable-who-opened-fire-on-so-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: एसओ पर फायर करने वाले सिपाही को छह साल की कैद, लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने से शुरू हुआ था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: एसओ पर फायर करने वाले सिपाही को छह साल की कैद, लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने से शुरू हुआ था मामला
Fri, 24 May 2024 06:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 06:32 PM IST
सार
यह सिपाही एसओ की बेटी को बहला फुसलाकर व डरा धमका कर भगा ले गया था। एसओ ने एटा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस सिपाही को उसकी बेटी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और न्यायालय के आदेश पर बेटी को एसओ के सुपुर्द कर दिया था। सिपाही इस मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद सिपाही मोबाइल से एसओ को जान से मार डालने एवं उसकी पुत्री को जबरन घर से ले जाने की धमकी देता था।
विज्ञापन
अदालत ने सजा सुनाई (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी द्वितीय महेंद्र कुमार रावत के न्यायालय ने सिपाही को एसओ के ऊपर तमंचे से जान से करने की नीयत से फायर करने के आरोप में दोषी करार देते हुए 6 साल कैद की सजा सुनाई है। पूर्व में यह सिपाही एसओ की लड़की को बहला फुसलाकर डरा धमका कर भाग ले जाने के आरोप में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद सिपाही जान से मारने की धमकी देता रहता था।
विज्ञापन
थाना सिकंदराराऊ में एसओ ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि 4 दिसंबर 2014 की शाम लगभग सात बजे एक आरक्षी मोटरसाइकिल से आया। मोटरसाइकिल गली में खड़ी करके उसके घर में घुस आया, जब उसने टोका तो सिपाही ने तमंचा तानकर कहा कि आज तुझे जान से मार कर तेरी लड़की को जबरन अपने साथ खींच कर ले जाऊंगा। उसने जान से मारने की नीयत से तमंचे से एसओ पर फायर कर दिया। शोर पर एसओ का पुत्र भाई व भतीजे मौके पर आ गए। सब ने सिपाही को पकड़ लिया। उसे पकड़कर थाने लेकर आए।
विज्ञापन
वादी हाथरस जनपद के एक पड़ोसी जनपद में पुलिस रेडियो विभाग में एस ओ के पद पर नियुक्त था। यह सिपाही 10 जुलाई 2014 एसओ की बेटी को बहला फुसलाकर व डरा धमका कर भगा ले गया था। इस घटना के संबंध में एसओ ने एटा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस सिपाही को उसकी बेटी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और न्यायालय के आदेश पर बेटी को एसओ के सुपुर्द कर दिया था। सिपाही इस मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद सिपाही मोबाइल से एसओ को जान से मार डालने एवं उसकी पुत्री को जबरन घर से ले जाने की धमकी देता था। इसी वजह से 4 दिसंबर 2014 को एसओ के ऊपर सिपाही ने जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना कर दी।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/ एफटीसी द्वितीय महेंद्र कुमार रावत के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी सिपाही को दोषी करार देते हुए 6 साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।