{"_id":"6823a8c2ae8816f0e603b759","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-died-in-a-road-accident-chaos-in-the-family-hathras-news-c-56-1-sali1016-131493-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क हादसे में भाभी-ननद की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क हादसे में भाभी-ननद की मौत, परिवार में कोहराम
Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे के कट पर मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ननद व भाभी की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव अहवरनपुर की रहने वाले 19 वर्षीय भारती पत्नी विकास और उनकी 18 वर्षीय ननद मधु गांव के युवक विमल के साथ बाजार में आई थीं। देर शाम को बाजार से खरीदारी करने के बाद वह गांव अहवरनपुर लौट रही थीं। विमल जैसे ही बाइक लेकर हाइवे कट पर पहुंचे तो अलीगढ़ की ओर से आती कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाभी भारती व ननद मधु की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चला रहे विमल को गंभीर चोटें आईं। भारती की शादी चार महीने पहले हुई थी। घटना के बाद तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। विमल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है।