फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Silence in offices officers and employees were missing

Hathras News: कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा, अफसर व कर्मचारी रहे नदारद

Fri, 10 Mar 2023 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 10 Mar 2023 01:47 AM IST
सार

कलेक्ट्रेट परिसर के कई कार्यालयों के ताले तो जरूर खुले लेकिन कार्यालयों में कुंडी लगी रही। इस कारण सरकारी कार्य बाधित रहे।

विज्ञापन
Silence in offices officers and employees were missing
कलेक्ट्रेट में आयुध अनुभाग का बंद गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दो दिवसीय अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालयों में तमाम अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। इस कारण सरकारी कार्य बाधित रहे। वहीं कई फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर के कई कार्यालयों के ताले तो जरूर खुले लेकिन कार्यालयों में कुंडी लगी रही। इस कारण सरकारी कार्य बाधित रहे। हालांकि कुछ अधिकारी तो अपने कार्यलयों में पहुंचे, लेकिन संबंधित लिपिकों न आने के कारण पत्रावली नहीं मिल सकी। दोपहर बाद तो कार्यालयों में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


कुछ कार्यालयों में जरूरी कार्यों की वजह से कर्मचारी अपनी लंबित पत्रावलियों को पूरा करने में जुटे रहे। सरकारी अवकाश न होने के बाबजूद भी अफसर व कर्मचारी नदारद रहे। विकास भवन परिसर में भी विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां भी अफसर व कर्मचारी नदारद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed