{"_id":"6b0ac675aa02ac86240e09f5","slug":"bolero-hits-bike-two-youths-critically-injured-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: एनएच -34 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: एनएच -34 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर
Sat, 28 Nov 2026 05:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:48 PM IST
सार
बाइक पर सवार होकर दो लोग सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे थे। सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत एनएच -34 पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एटा के थाना निधौली कलां के गांव भूपतपुर निवासी ओसपाल और योगेश बाइक से अपने गांव से सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंडी समिति के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
