फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandrarao was filled with devotion due to Ghat Yatra.

Hathras News: घटयात्रा से भक्ति में सराबोर हुआ सिकंदराराऊ

Sat, 07 Mar 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 07 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sikandrarao was filled with devotion due to Ghat Yatra.
पंच कल्याणक महोत्सव के लिए निकली घटयात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
नगर के मोहल्ला ब्रह्मानपुरी स्थित नवनिर्मित जैन मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय पंचकल्याण महोत्सव का श्रीगणेश हो गया।पहले दिन महिलाओं ने सिर पर घट रखकर यात्रा निकाली। नगर में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा से माहौल भक्ति में सराबोर हो गया।
विज्ञापन




बता दें कि नवनिर्मित जैन मंदिर में पंचकल्याण महोत्सव के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में शुक्रवार की सुबह जैन मंदिर से घट यात्रा शुरू हुई। इसमें शामिल महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थीं। बैंडों पर जैन धर्म की महिमा से ओत-प्रोत गीतों का प्रसारण हो रहा था।
विज्ञापन




नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए यात्रा जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में कई जैन मुनि भी आएंगे।यात्रा में राजकुमार जैन, अनिल कुमार जैन, अरिहंत जैन, मनोज कुमार जैन, रमेश कुमार जैन, रामकुमार जैन, रिंकू जैन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed