{"_id":"5ed7edb28ebc3e904032f187","slug":"sikanderrau-now-corona-s-investigation-report-will-be-found-in-three-days-sikandhra-rahu-news-ali235247170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: अब तीन दिन में ही मिल जाएगी कोरोना की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: अब तीन दिन में ही मिल जाएगी कोरोना की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
अब क्षेत्र वासियों को कोरोना जांच रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएचसी में स्थापित केंद्र में तीन दिन में ही रिपोर्ट मिल जाएगा। बुधवार को पंद्रह लोगों का जो कि दूसरे प्रांत से आए थे स्वाब जांच को भेजे गए।
सीएचसी प्रभारी डॉ विवेक यादव ने बताया कि अब मंगलवार से सीएचसी में कोरोना स्वाब जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। निर्धारित पीपीई किट पहन कर चिकित्सक स्वाप से गले तथा नाक से सीरम सैंपल लेकर उसे जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। वहां से सैंपल निर्धारित जगह जाएगा और तीन दिन में परिणाम उपलब्ध हो जाएगा।
बता दें कि पहले सीएचसी पर केवल थर्मल स्क्रीनिंग व खांसी जुकाम की जांच की ही सुविधा थी। अब स्वाब के माध्यम से नाक गले से सीरम निकाल कर सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस सुविधा के आने के बाद बाहर आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच में कोरोना पॉजिटिव निकलने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। हजारों की तादाद में दूसरे प्रांतों से स्थानीय लोग आये हैं तथा बिना क्वारंटीन हुए गांवों में अपने अपने घरों को चले गए हैं।