{"_id":"66dd84105c191dba7d08385e","slug":"shri-dauji-maharaj-lakhi-mela-of-hathras-from-9th-to-30th-september-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस का श्री दाऊजी महाराज लख्खी मेला: 9 से 30 सितंबर तक रूट रहेगा डायवर्ट, यह रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस का श्री दाऊजी महाराज लख्खी मेला: 9 से 30 सितंबर तक रूट रहेगा डायवर्ट, यह रहेगी यातायात व्यवस्था
Sun, 08 Sep 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:31 PM IST
सार
हाथरस का प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज लख्खी मेला 9 सितंबर से औपचारिक रूप से शुरू होगा। मेला को लेकर हाथरस यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
श्री दाऊजी महाराज मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर 9 से 30 सितंबर तक नगर क्षेत्र में यातायात मार्ग परिवर्तित रहेगा। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि भक्तों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। आपातकालीन सेवाओं , एंबुलेंस को जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
यह रहेगा मार्ग परिवर्तित
- चामड गेट चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन दाऊजी मेला की तरफ पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेंगे।
- ढकपुरा चौराहा, भाजपा कार्यालय की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन दाऊजी मेला की तरफ आने वाले पूर्णतय बन्धित रहेंगे ।
- सासनी गेट चौराहा की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन दाऊजी मेला की तरफ आने वाले वाहन पूर्णतय प्रतिबन्धित रहेंगे ।
- आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहन नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ की ओर जाएंगे ।
- अलीगढ की तरफ से आने वाले मध्य/बडे वाहन रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा,आगरा की ओर जाएंगे ।
- सिकन्द्राराऊ की ओर से आने वाले मध्यम/बडे़ वाहन कैलौरा चौराहा कोतवाली हाथरस जंक्शन से सासनी बाईपास होते हुए बाया सासनी चौराहा कोतवाली सासनी, वाईपास होते हुये बाया हतीसा पुल,जनपद अलीगढ, मथुरा,आगरा की ओर जाएंगे ।
- मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे़ वाहन हतीसा पुल के ऊपर(बाईपास) से होते हुए जनपद आगरा, अलीगढ, सिकन्द्रराराऊ की ओर जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन