{"_id":"66c4c0a21d0418ffb70e04ed","slug":"seven-people-injured-when-tin-shed-and-wall-collapsed-due-to-rain-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: टीनशेड और दीवार गिरी, एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: टीनशेड और दीवार गिरी, एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Tue, 20 Aug 2024 09:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:43 PM IST
सार
सादाबाद में दोपहर से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। शाम को हुई तेज बारिश से गांव महावतपुर निवासी शेरपाल की दीवार पर रखी टीनशेड दीवार सहित गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बारिश से गिरी दीवार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 अगस्त रात करीब साढ़े सात बजे सादाबाद मुरसान रोड स्थित गांव महावतपुर में शाम से हो रही बारिश ने कहर ढा दिया। दीवार के ऊपर रखी टीनशेड के साथ गिरी दीवार के नीचे सात लोग दब कर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सादाबाद में दोपहर से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। शाम को हुई तेज बारिश से गांव महावतपुर निवासी शेरपाल की दीवार पर रखी टीनशेड दीवार सहित गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। हादसे में रोहित पुत्र अजीत, अजीत पुत्र शेरपाल ,चंद्रवती पत्नी महेश ,भारती पत्नी अजीत, राजमाला पुत्री शेरपाल, मुन्नी देवी पत्नी शेरपाल, अंकुश पुत्र शेरपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें से अंकुश और मुन्नी देवी को गंभीर अवस्था में हाथरस रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर सादाबाद एसडीएम संजय कुमार ने सीएचसी में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर से उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन