Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE Practical Exams For Class 10-12 From Jan 1

सीबीएसई: 1 जनवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क की तैयारियां शुरू

Mon, 09 Nov 2026 10:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

सीबीएसई विद्यालयों ने एक जनवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण, रसायन और प्रायोगिक सामग्री की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य व असेसमेंट को समय पर पूरा कराने में जुटा है।

विज्ञापन
CBSE Practical Exams For Class 10-12 From Jan 1
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हाथरस जिले के विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन एक जनवरी से शुरू होंगे। बोर्ड के परीक्षा उप-नियमों के तहत हाथरस सहित मैदानी व नियमित सत्र वाले सभी विद्यालयों के लिए यह समय-सारिणी तय की गई है।

विज्ञापन


डीआईओ डाॅ. नीरज गोयल ने बताया कि सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से नियमित सत्र के स्कूलों के संचालन के बारे में दिशा-निर्देश स्पष्ट किए गए हैं। सीबीएसई ने परीक्षाओं की शुचिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों को सख्त मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले के सीबीएसई विद्यालयों ने एक जनवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण, रसायन और प्रायोगिक सामग्री की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य व असेसमेंट को समय पर पूरा कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सख्त निर्देश

  • अंक अपलोडिंग में नहीं होगा संशोधन: स्कूलों और परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि पोर्टल पर अंक दर्ज करते समय पूरी सावधानी बरतें। एक बार अंक फाइनल होने के बाद बोर्ड किसी भी स्थिति में अंकों में संशोधन की अनुमति नहीं देगा।
  • 12वीं में बाह्य परीक्षक व जियो-टैग्ड फोटो: कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा केवल सीबीएसई द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में ही कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान प्रयोगशाला में छात्रों, आंतरिक व बाह्य परीक्षकों और ऑब्जर्वर की उपस्थिति वाली जियो-टैग्ड और टाइम-टैग्ड ग्रुप फोटो ऐप के माध्यम से बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
  • बैचों में होगी परीक्षा: विद्यार्थियों की संख्या 30 से अधिक होने पर निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो से तीन सत्रों (बैचों) में आयोजित की जाएंगी।
  • 10वीं का आंतरिक मूल्यांकन: कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही संपन्न कराया जाएगा और इसके अंक एक ही बार में दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed