{"_id":"5ed7efbd8ebc3e90aa5f7e0e","slug":"sell-point-must-be-made-for-corp-sadabad-news-ali2352474121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों, बाजरा की खरीद के लिए बनाए जाएं खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों, बाजरा की खरीद के लिए बनाए जाएं खरीद केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने ऋषि कुमार जायसवाल ने बुधवार को तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की स्थिति को और बेहतर बनाने और क्रय केंद्रों पर किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार से गेहूं खरीद केंद्रों पर अब तक किसानों द्वारा विक्रय किए गए गेहूं के बारे में जानकारी ली और यह भी निर्देश दिए कि अधिकारी समय समय पर गेहूं क्रय केंद्रों का दौरा करते रहें, यह ध्यान रखें कि किसी भी गेहूं क्रय केंद्र से कोई किसान निराश होकर वापस न लौटे। क्रय केंद्रों पर किसानों का उचित सम्मान किया जाए। गेहूं क्रय की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जाएं। मानसून को देखते हुए गेहूं खरीद केंद्रों पर बारिश से गेंहूं को बचाने के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सरसों, बाजरा के नये खरीद केंद्र बनाकर खरीद सुनिश्चित की जाए। लॉकडाउन का पालन करते हुए मास्क के प्रयोग की कढ़ाई से निगरानी की जाए, जिससे कोरोना महामारी से लोंगो को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कोई भी गरीब मजदूर भूखा न रहे, सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है। बैठक मे किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश कुमार, एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, आरआई डीसी पौरूष व अन्य तहसील अधिकारी उपस्थित रहे।