फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seeing the team, the shops of three drug dealers ran away, sop seal

टीम को देखकर भागे तीन दवा विक्रेताओं की दुकानें सीज

Thu, 24 Jun 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seeing the team, the shops of three drug dealers ran away, sop seal
मई में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते ड्रग इंस्पेक्टर। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को गांव मई में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने औषधि निरीक्षक हाथरस और अलीगढ़ के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस न मिलने पर दो लाख रुपये की दवाएं सीज कर दी गईं तो वहीं टीम को देखकर भागे तीन दवा विक्रेताओं के मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया। इनकी दुकानों पर नोटिस चस्पा कर सात दिन के अंदर लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में खलबली मची रही।
औषधि निरीक्षक हाथरस दीपक कुमार ने बताया कि गांव मई में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया तो वह बिना किसी पंजीकरण के चलता मिला। इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 2018 में एक्सपायर हो चुका था। लिहाजा मेडिकल पर मौजूद करीब दो लाख रुपये की दवाओं को सीज कर दिया गया। मौके से चार दवाओं के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गांव के अन्य दवा विक्रेता अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर भाग गए। जब इन दवा विक्रेताओं को फोन किया गया तो कुछ तो आ गए, लेकिन तीन दवा विक्रेता मौके पर नहीं आए। लिहाजा इन तीनों बंद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। इन दुकानों पर नोटिस चस्पा कर सात दिन में लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक अलीगढ़ हेमेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed