फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Second degree issued on roll number of other degrees

संदिग्ध डिग्रियों की रोल नंबर पर जारी हुईं दूसरी डिग्रियां

Thu, 14 Dec 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 14 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Second degree issued on roll number of other degrees
डीम्ड यूनिवर्सिटी
बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही शिक्षकों के बीएड प्रमाण पत्रों की जांच में एक और खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि जो संदिग्ध डिग्रियां जांच के दायरे में हैं, उसी रोल नंबर पर अन्य विद्यार्थियों की डिग्रियां भी जारी कर दी गई हैं। कमाल तो यह है कि इन सभी का विभाग में सत्यापन होने के बाद वेतन भी लंबे समय से दिया जा रहा है, जिससे पता चलता है कि सत्यापन में कितनी ईमानदारी और सजगता बरती गई होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में शासन के निर्देश के बाद मौजूदा समय में शिक्षा सत्र 2004-05 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड करने वालों की जांच की जा रही है। जांच में आए-दिन नए हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच में पता चल रहा है कि जो संदिग्ध डिग्री सामने आ रही हैं, उन डिग्रियों के लिए जेनरेट किए गए अनुक्रमांक पर ही कुछ और लोगों ने अपने नाम बदलकर एक और डिग्री फर्जी तरीके से बना ली। विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन में भी इनकी डिग्रियां पास हो गईं। इसके बाद यह शिक्षक लगातार विभाग से वेतन भी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस फर्जीवाडे़ में कुछ ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जिन्होंने नियुक्ति के बाद विभाग से कई वर्ष तक वेतन पाया। इसके बाद जैसे ही शासन से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का अवसर मिला, इन शिक्षकों ने अपनी पसंद के जिलों में तैनाती भी पा ली। अब तक विभाग ने इस तरह के चार शिक्षकों को भी चिन्हित किया है, जिनके बारे में विभाग अभी तक रिकॉर्ड ही नहीं ढूंढ पा रहा है। आशंका है कि इन लोगों ने वेतन जारी होने के बाद अपना रिकॉर्ड भी गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शासन के आदेश के बाद विभाग में जांच की जा रही है। जांच में जो भी फर्जीवाडे़ सामने आएंगे, उनके बारे में विधिवत रूप से शासन को अवगत कराया जाएगा, जिससे इस तरह के मामलों में विभागीय कार्रवाई की जा सके।
- रेखा सुमन, बीएसए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed