{"_id":"5f51261f8ebc3e527f0021d2","slug":"scout-and-guide-aware-about-student-facilities-hathras-news-ali242807283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दी जा रहीं सुविधाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में दी जा रहीं सुविधाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों ने विकास खंड हाथरस के गांव बाघऊ सहित अन्य गांवों में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कोविड-19 महामारी से किस तरह से बचा जाए, इस बारे में भी बताया गया।
श्रीमानिक चंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में जिला संगठन आयुक्त व सहायक अध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह और पवन कुमार पाठक ने गांव बाघऊ के प्राइमरी स्कूल व अन्य ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्र नामांकन, छात्रवृत्ति, स्काउट-गाइड गतिविधि, ऑनलाइन शिक्षण, कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। अनुपलब्ध एंड्रॉयड फोन वाले अभिभावकों को बताया गया कि अपने बच्चों को स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित समय सारणी के अनुसार पाठ्य सामग्री का अध्ययन कराएं। जिनके पास यह भी संसाधन उपलब्ध नही हैं, वह अपने पाठ सामग्री से संबंधित समस्याओं को विद्यालय के ड्रॉप बॉक्स में डालकर समस्या समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर विष्णु कुमार लवानिया आदि मौजूद थे।