फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Scorching heat and heatwave: Hospitals full, no water supplyScorching heat and heatwave: Hospitals full, no water supply

भीषण गर्मी और लू : अस्पताल फुल, पानी के इंतजाम नहीं

Sun, 26 Apr 2026 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat and heatwave: Hospitals full, no water supplyScorching heat and heatwave: Hospitals full, no water supply
जिला अस्पताल में कतार में खड़े मरीज व बोतल खरीदकर पानी पीता युवक। संवाद
मौसम विभाग द्वारा जारी लू की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग तो अलर्ट हो गया है, लेकिन नगर पालिका पीने के साफ पानी का इंतजाम नहीं कर पा रही है। अभी तक शहर में आरओ प्लांट लगाने के प्रस्तावों पर काम शुरू नहीं हो सका है। वहीं चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मजबूरन लोगों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन




शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। परामर्श के लिए ओपीडी में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को कुल 1782 पर्चे बनाए गए। इनमें उल्टी दस्त से संबंधित 152 मरीज रहे। वार्ड के सभी 70 बेड फुल हैं।
विज्ञापन


मरीजों की छुट्टी की गई तो उनकी जगह पानी की कमी से जूझ रहे पांच मरीजों को भर्ती किया गया। डायरिया के 22 मरीज पहले से भर्ती हैं। फिजिशियन डाॅ. वरुण चौधरी की ओपीडी में 215 मरीज पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण पेट रोग बढ़ रहा है। 92 मरीज उल्टी-दस्त व पेट संबंधी बीमारियों के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








खराब हैं हैंडपंप और प्याऊ का
अभाव, बिक रहा पैकेज्ड वाटर

शहर के प्रमुख चौराहे सासनी गेट, इगलास अड्डा, मोहनगंज तिराहा, डीआरवी तिराहा के अलावा बस स्टैंड आदि स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सरकारी हैंडपंप खराब हैं। सार्वजनिक प्याऊ चौराहों से लुप्त हो चुकी है। प्रशासन की ओर से अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे हजारों राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। इसी कारण पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के कारोबार में उछाल आया है। एजेंसी संचालकों के मुताबिक मार्च तक जहां दिन भर में शहर में एक लीटर की 15 हजार बोतलों की खपत थी, वह अप्रैल में यह बढ़कर 20 हजार तक पहुंच गई है। वहीं वाटर कैंपर की सप्लाई भी 25 हजार से बढ़कर 30 हजार तक पहुंची है।



मार्च में प्रस्ताव पास, नहीं लगे
वाटर कूलर और आरओ प्लांट
नगर पालिका व जिला न्यायालय परिसर में 500-500 लीटर की क्षमता के आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव 13 मार्च को पास हुआ था, लेकिन अभी तक प्रक्रिया टेंडर में उलझी हुई है। शहर में 100 नए हैंडपंप लगाने और 50 हैंडपंपों को रिबोर करने के टेंडर अटके हैं। हाल ही में नगर पालिका में शामिल हुए जोगिया व सोखना में 14 लाख की लागत से चार वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। इनमें से तीन सरकारी विद्यालयों और एक मंदिर में लगाया जाएगा।
बाक्स


रोजाना पानी की मांग एक नजर में ..

20 लीटर वॉटर कैंपर
25,000 - 30,000 यूनिट

एक लीटर की बोतल
15,000 - 20,000 बोतलें

अनुमानित टर्नओवर
8 लाख से 12 लाख प्रतिदिन

मुख्य क्षेत्र
रेलवे स्टेशन, सासनी गेट, सादाबाद गेट, तालाब चौराहा,
बस स्टैंड, जिला अस्पताल, न्यायालय परिसर
----------




बाक्स---
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी : लू से बचाव के उपाय



-प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें।
-बेहद हल्के और सूती कपड़े पहने।
-ओआरएस, शिकंजी या लस्सी का सेवन करें।



-बाहर जाएं तो सिर को ढककर रखें।

-चक्कर, सिरदर्द या उल्टी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।




बयान--
विशेष वार्ड तैयार है, जिसे कूल रूम नाम दिया गया है। छह बेड से बढ़ा कर क्षमता 10 कर दी गई है। ओरआरएस, आईवी फ्लूड व अन्य जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। इमरजेंसी में विशेष ड्यूटी लगाई गई है। फिजिशियन डॉक्टर 24 घंटे ऑन कॉल मौजूद रहेंगे। भीषण गर्मी और दूषित खानपान के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।

----



पेयजल के लिए नगर पालिका द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। तालाब चौराहे पर पानी का टैंकर खड़ा किया गया है। पांच टैंकर और खरीदे जा रहे हैं। जल्द ही वाटर कूलर व आरओ प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही 100 नए हैंडपंप भी लगाए जाएंगे।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस।
---

जिला अस्पताल में कतार में खड़े मरीज व बोतल खरीदकर पानी पीता युवक। संवाद

जिला अस्पताल में कतार में खड़े मरीज व बोतल खरीदकर पानी पीता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed