{"_id":"5ee3d18c8ebc3e4328027baa","slug":"school-and-department-will-allowed-free-internet-hathras-news-ali2359965151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों समेत सरकारी विभागों में चलेगा बिल्कुल मुफ्त इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों समेत सरकारी विभागों में चलेगा बिल्कुल मुफ्त इंटरनेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
केंद्र सरकार की ओर से नेट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश की सभी पंचायतों को ऑप्टीकल फाइबर द्वारा क्नेक्टिविटी से जोड़ दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख अतुलित रॉय ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना के पहले पड़ाव के तहत पूरे राज्य के कुछ सरकारी स्कूलों समेत सरकारी विभागों में सरकार द्वारा एक जून से इंटरनेट सेवाएं बिल्कुल मुफ्त दी जा रही हैं। योजना में प्रत्येक गांव में स्थित पांच सरकारी विभागों को बिल्कुल मुफ्त इंटरनेट सेवा मुहैया कार्रवाई जा रही है। इसमें ग्राम पंचायत, सीएससी सेंटर, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी सेंटर, डिस्पेंसरी, पुलिस स्टेशन समेत अन्य सरकारी विभागों को यह कनेक्शन देने का काम शुरू हो चुका है। प्रदेश में सभी जिलों के चैंपियन वीएलई के सहयोग से प्रत्येक ब्लॉक के गांवों में बहुत सारे सरकारी स्कूलों में एक जून से इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत जिला हाथरस के 474 गांवों में से कई स्कूलों को एक मई से इंटरनेट मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा इन गांवों में रहते आम नागरिक भी यह भारत नेट के फाइबर टू होम कनेक्शन ले सकते हैं। इन कनेक्शनों को लेने के लिए गांव के ही कॉमन सर्विस सेंटरों में आवेदन किया जाएगा। जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह के मुताबिक हाथरस में अभी सादाबाद, मुरसान, हाथरस और सासनी में ये सेवा शुरू कर दी गई है।