फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SBP on display

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पर किया प्रदर्शन 

Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
SBP on display
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की सहयोगी बैंकों के बोर्डों में बिना किसी सूचना के मनमाने तरीके से सहयोगी बैंकों को समाप्त करने और स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया में अभिग्रहित करने के निर्णय के खिलाफ गुरूवार को स्टेट बैंक को छोड़कर समस्त बैंकों के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ  पटियाला पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


 प्रदर्शन ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन एवं स्टेट सेक्टर बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के द्वारा किया गया था। यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन के जिला मंत्री बीएस जैन ने कहा कि जब हमारे राष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधिमंडल वित्तमंत्री से मिला था तो उन्होंने यह राय दी थी कि स्टेट बैंक की सभी सहयोगी बैंकों को मिलाकर एक बैंक करने पर विचार होगा, परंतु सहयोगी बैंकों के बोर्डों में जो निर्णय हुआ है वह वित्तमंत्री के सुझावों के विपरीत है, इसलिए राष्ट्रीय संगठनों ने आंदोलन का आह्वान कर दिया है। आंदोलन के तहत 20 मई, सातजून और 28 जुलाई की हड़ताल भी शामिल हैं। बैंकों का प्रबंधन का मत है कि हड़ताल गैर कानूनी है, जो उचित नहीं हैं। बैंकों के बोर्डों की मीटिंग बुलाने के भी नियम-कानून हैं, जिन्हें उन्होंने नहीं अपनाया और सहयोगी बैंकों के अस्तित्व को समाप्त कर स्टेट बैंक में अभिग्रहीत कराने का निर्णय ले लिया गया। अब बैंकों के प्रबंधन ने सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों को प्रपत्रों के माध्यम से डराना व धमकाना शुरू कर दिया है, जिससे सहयोगी बैंकों के कर्मचारियों में आक्रोश है। बैंक कर्मचारियों को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट की धारा 36 क के प्रावधानों को दिखाकर डराने की प्रक्रिया प्रबंधन ने शुरू कर दी है, जिसे कर्मचारियों द्वारा सहन नहीं किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने बैंकों के उच्च प्रबंधन की निंदा की। इस मौके पर पीएस रावत, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश, नवल किशोर शर्मा, देवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, रवि राकेश, महेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, हुकुम सिंह, धर्मेंद्र, उमाशंकर जैन, रमेश सैनी, एके वर्मा, लालाराम, नरेंद्र कुमार, केएल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed