फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad MLA gets bail in case of inflammatory speech

Hathras News: भड़काऊ भाषण के मामले में सादाबाद विधायक को मिली जमानत

Sat, 27 May 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 27 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sadabad MLA gets bail in case of inflammatory speech
न्यायालय से सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू को भड़काऊ भाषण देने के मामले में जमानत मिल गई है। विधायक पर चुनाव प्रचार के दौरान भाषण में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।
विज्ञापन





आरोप है कि विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी रालोद प्रत्याशी के रूप में पिछले वर्ष 12 फरवरी को दोपहर में अपने समर्थकों के साथ गांव में बिना अनुमति सभा कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में आपत्तिजनक टिप्पणियां जैसे अंगुली काटना, आंख फोड़ना एवं हाथ तोड़ने आदि शब्दों का प्रयोग किया। भड़काऊ भाषण देकर प्रचार किया।
विज्ञापन




आरोप है कि उन्होंने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन न करके चुनाव आयोग व जिलाधिकारी द्वारा लागू धारा 144 का उल्लंघन किया। शुक्रवार को सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू ने एसीजेएम/एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने अधिवक्ता पूर्व सचिव हितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू के माध्यम से आत्मसमर्पण किया। न्यायालय से विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू की इस मामले में जमानत हो गई है। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि आठ जून नियत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed