फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ruckus at reservation centre for first place, two arrested

Hathras News: आरक्षण केंद्र पर पहले नंबर लगाने के लिए हंगामा, दो गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 02 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at reservation centre for first place, two arrested
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर तत्काल कोटे में आरक्षण कराने के लिए पहले नंबर लगाने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर जब रेलवे कर्मी व आरपीएफ पहुंचे तो दोनों ने उनसे अभद्रता कर दी। इस पर दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



सिटी स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे तत्काल कोटे की लाइन में लगे यात्रियों के फॉर्म पर मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत की ओर से नंबर डाल दिए गए। इन नंबरों के अनुसार ही यात्रियों को आरक्षण कराना था। वातानुकूलित श्रेणी के लिए तत्काल कोटे का आरक्षण खुलने से ठीक पहले 09:58 बजे अचानक कंप्यूटर बंद हो गए। इसे करीब 10:12 बजे पुन: चलाया जा सका। इस पर एक व्यक्ति जो एक व तीन नंबर फॉर्म लिए था, हंगामा करने लगा।
विज्ञापन

यात्री शयनयान श्रेणी के लिए तत्काल की लाइन में पहले नंबर पर लगी एक महिला को हटाकर खुद पहले नंबर पर लग गया। वहीं एक अन्य यात्री भी दूसरे नंबर पर लग गया। इसका अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों से दोनों यात्रियों ने अभद्रता कर डाली। इस पर दोनों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो लोग तत्काल कोटे के आरक्षण लेने आए थे। उनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली जा रही थी। इसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, इनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।

- रंजीत यादव, आरपीएफ थाना प्रभारी, हाथरस सिटी।



आरक्षण सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने के कारण एसी में आरक्षण न हो पाने पर जबरदस्ती स्लीपर में आरक्षण कराने के लिए दो यात्री हंगामा कर रहे थे। अधिक विवाद करने पर आरपीएफ बुलाई गई थी, दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।
- विपिन सारस्वत, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक, हाथरस सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article