{"_id":"67bc25863c380b40460518b0","slug":"rrcl-night-cricket-tournament-in-hathras-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRCL Night Cricket Tournament: 94 खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RRCL Night Cricket Tournament: 94 खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा आयोजन
Mon, 24 Feb 2025 01:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:23 PM IST
सार
डीआरबी कॉलेज के मैदान पर आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। टूर्नामेंट में 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
ट्रायल का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के मैदान पर 23 फरवरी को आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें आगरा, अलीगढ़, एटा, नोएडा एवं अन्य जनपद के करीब 94 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट अप्रैल में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
डीआरबी कॉलेज के मैदान पर आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। टूर्नामेंट में 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन कमेटी ने बताया टूर्नामेंट की तैयारी हो रही है। जल्द ही टीमों की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले ट्रायल का उद्घाटन पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर राजेश शर्मा ने किया। ट्रायल देने आए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान चयन कमेटी में राजेश शर्मा, सुजीत पचौरी, डॉ. मनोज शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, गोलू पचौरी मौजूद रहे। ट्रायल के दौरान रवि ठाकुर, राहुल ठाकुर, विशाल ठाकुर, सौरभ शर्मा, गोपाल पौनिया, चंदू सेन, आशु खान, सौरभ चंद्रा, शेखर कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा, सत्येंद्र कुमार, अजय उपाध्याय, सतीश चौधरी, राहुल तिवारी, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन