{"_id":"67d31ade4a55f8e7c60c87b3","slug":"roadways-bus-hit-the-bike-driver-beaten-up-hathras-news-c-56-1-hts1002-128495-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चालक को पीटा
Thu, 13 Mar 2025 11:20 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड पर गांव केवलगढ़ी के निकट बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर सामने आने से उरई डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। मौके पर अच्छा-खासा हंगामा हुआ।
उरई डिपो की बस आगरा से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। गांव केवलगढ़ी के निकट ट्रैक्टर चालक ने बस को ओवरटेक किया। अचानक ट्रैक्टर सामने आने से बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजकुमार निवासी चंदपा घायल हो गया। मौके पर यातायात बाधित हो गया। आक्रोशित भीड़ ने चालक को बस से खींच लिया और सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
-
कार ने मारी बाइक में टक्कर, दो युवक घायल
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा बाईपास के निकट बृहस्पतिवार को कार ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में अंश पाठक पुत्र अमन पाठक निवासी इंदिरा नगर हाथरस गेट व विकास कुमार पुत्र कंचन सिंह निवासी रम नगला थाना जंक्शन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। संवाद